Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप लगाई न्याय की गुहार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने गांव में आए दिन बवाल मचाने वाली महिला के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे महराजगंज थाना क्षेत्र नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम के ग्रामीणों का आरोप है कि जनपद मऊ थाना घोसी अंतर्गत कटिहारी की रहने वाली एक महिला आए दिन रात के समय गांव में घुसकर प्रियंका मौर्य के घर पहुंचकर बवाल मचाती है। बीती रात उक्त महिला द्वारा गांव में घुसकर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की धमकीं देकर बवाल मचाया गया था। महिला के आतंक से पूरा गांव त्रस्त है ग्रामीणों द्वारा कई बार थाने पर शिकायत की गई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। पत्रकारों से बातचीत में पीड़िता प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला सानिया बनो के उसके देवर अशोक मौर्य से न्यायालय में मुकदमा है जिसमें उसके जबसे न्यायालय से जमानत से छुटकर घर आए है तभी से उसके देवर को ढूंढते हुए उक्त महिला द्वारा पीड़िता के घर पहुंचकर अपशब्दों के साथ बवाल मचाया जाता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला द्वारा उसके घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर आत्मदाह कि चेतावनी दी गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने पर भी की सुनवाई नहीं हो रही है बल्कि उल्टा धमकाया जा रहा है। पीड़िता का परिवार पीड़िता के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान संगीता देवी, रीता देवी, नम्रता देवी, गंगा देवी, रामायिनी देवी, अक्काली देवी, रीमा मौर्या, मटूरी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close