संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। 428वीं पुण्यतिथि के अवसर महाराणा प्रताप को उचित सम्मान दिए जाने की पांच सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन महाराणा जनता पार्टी ने जिला प्रशासन को सौंपा है। पार्टी के विधिक सलाहकार एडवोकेट आशीष सिंह गौरव ने बताया कि बीते 2014 के बाद से सरकार ने भारत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पौराणिक व महान विभूतियों के संवर्द्धन में निरंतर अनेको निर्णय लिए है, लेकिन अब तक सरकार की नजर देश के वीर सपूत, पराक्रमी स्वाभिमानी महाराणा प्रताप की तरफ नहीं गई। देश के गौरव और हम सभी के आदर्श महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर महाराणा जनता पार्टी अपनी पांच सूत्री मांगों के माध्यम से पूरा करने की अपील करती है कि जो कि महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। कहा कि हम मांग करते है कि महान विभूतियों, महापुरूषों के तर्ज पर देश के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में महाराणा प्रताप का चित्र लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उत्तर प्रदेश से पृथक कर पूर्वाचल राज्य गठन किया जाए। आजमगढ़ सहित उप्र के सभी शहरों में देश के शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाए। आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए ताकि आरक्षण जैसी व्यवस्था का सुदपयोग हो और हर बार नए व्यक्ति ध्परिवार को आरक्षण का लाभ मिलें। आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर देश के सभी बच्चो ध् बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन सिंह, हर्ष, हिमांशु, आशुतोष सिंह, चंदन सिंह, अंगद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



