संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की चेयरपर्सन बुधवार को जिले के दौरे पर रही। संगठन द्वारा अपनी एक अलग ही छाप छोड़ते हुए हरिवंशपुर आरटीओ तिराहे का इनरव्हील तिराहे के रूप बतौर मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण चिराग जैन और चेयरपर्सन आशा अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। तिराहे के निर्माण में संगठन व रामेश्वर प्रसाद सर्राफ रोटेरियन आशीष गोयल का विशेष सहयोग रहा।
जिसके बाद इनरव्हील क्लब अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन द्वारा विभिन्न सेवार्थ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सर्वप्रथम सदस्यों द्वारा दिव्यांग स्कूल पहुंचकर 101 दिव्यांग बच्चो में बैग और भोजन का वितरण साथ ही विद्यालय के लिए 2 हीटर, कम्बल, डस्टबिन आदि प्रदान किया गया। जिसके बाद संगठन द्वारा रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में सेवार्थ कार्यक्रमों के तहत 7 वृद्धजनों को वॉकर, 5 को छड़ी, 6 को व्हीलचेयर और 7 वृद्धजनों में सिकाई के लिए हॉट जेल बैग के साथ वृद्धाश्रम के लिए एक हीटर भी दिया है। संगठन ने जरूरतमंद एक लड़की की शादी में दहेज की मदद करते हुए रुपए, जेवर, बर्तन, कपड़ा, सिलाई मशीन प्रदान किया है। संगठन ने पढ़ाई में 2 लड़कियों की आर्थिक मदद करते हुए एक अन्य लड़की को पढ़ाई के लिए टैबलेट और एक को विद्यालय आने जाने के लिए साइकिल प्रदान किया है। संगठन के द्वारा एक गरीब महिला को रोजगार में मदद करते हुए सिलाई मशीन भी प्रदान की गई है। इतना ही नहीं एनीमिया मुक्त का उद्देश्य लिए 101 महिलाओं में गुड़, चना और कढ़ाई का भी वितरण किया गया है। इस दौरान सेक्रेट्री आर्या चंदेल, एडिटर, वंदना सिंह, ट्रेजरार मंजू अग्रवाल, आईएसओ लाजो अग्रवाल, एक्सक्यूटिव कमेटी मेंबर रीचा अग्रवाल, बैजेंती साहू, रीता खेतान, अनीता जालान, वॉयस प्रेसिडेंट अल्का सिंह रोटरी क्लब अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, चन्दन अग्रवाल, जयनाथ सिंह, अनूप अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सचिव श्रेय अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, प्रवीण सिंह, गोविंद दुबे, शकर शाव, प्रभु नारायण पांडे प्रेमी आदि मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



