Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

99 यू पी बटालियन एन सी सी की कैडेट आकांक्षा वर्मा का हुआ चयन’ हर्ष

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। नई दिल्ली में कर्तव्यपथ पर गणतन्त्र दिवस परेड में शामिल होना गौरव की बात है, 99 यू पी बटालियन एन सी सी की कैडेट आकांक्षा वर्मा जो नगर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय डी ए वी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी0 कॉम0 तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं का चयन इस वर्ष के आर डी सी परेड अर्थात गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
ध्यातव्य है कि लगातार चैथी बार 99 यू पी बटालियन एन सी सी के कैडेट का चयन आर डी सी परेड के लिये हुआ है, यद्यपि पूर्व में भी जनपद के छात्रों ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर जिले का मान बढ़ाया है किन्तु वर्ष 2022 से लगातार 99 यू पी बटालियन के कैडेट्स इसके लिए चयनित हो रहे हैं। 2022 में शिब्ली से सुजीत कुमार,2023 में डी ए वी से सतीश कन्नौजिया,2024 में चंडेश्वर डिग्री कॉलेज से अनुराग और गरिमा पुनः 2025 में डी ए वी से आकांक्षा वर्मा ने 99 यू पी बटालियन से चयनित होकर निरन्तरता का क्रम बनाए रखा है।
जनपद के निजामाबाद तहसील स्थित फरहाबाद ग्राम निवासी व्यवसायी पिता श्री प्रमोद वर्मा और गृहिणी माता श्रीमती उमा वर्मा की पुत्री आकांक्षा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है,उसके चयन और अब तक के प्रदर्शन से कॉलेज, बटालियन और महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय में हर्ष का माहौल है। 99 यू पी बटालियन के कमान अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन की प्रक्रिया अत्यन्त कठिन होती है वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के इंटर ग्रुप कम्पटीशन के द्वारा फ्लैग एरिया,ड्रिल,सांग,डांस,वाद्य आदि विधाओं में चयनित छात्रों का पहले ग्रुप स्तर पर पुनः प्रदेश स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर विविध परीक्षणों और प्रशिक्षण के पश्चात सुयोग्य पाए जाने पर चयन होता है उसमें भी देश के विभिन्न प्रान्तों से चयनित कैडेटों को गणतंत्र दिवस परेड,सांस्कृतिक संध्या, पी एम रैली आदि अलग अलग कैटेगरी में चयन होता है। साथ ही राष्ट्रपति भवन में राष्ट्र के विशिष्ट व्यक्तियों के साथ भोज और उनसे मिलने का भी अवसर प्राप्त होता है। आकांक्षा ने अपने प्रदर्शन से परिवार, बटालियन, जनपद और
विश्विद्यालय का नाम रोशन किया है। डी ए वी के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने कहा कि आकांक्षा का चयन उसकी प्रतिभा के साथ ही मातृ शक्ति की प्रबलता का भी उदाहरण है।उन्होंने यह भी बताया कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर लंदन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भी उसका चयन सम्भावित है।
डी ए वी कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 प्रेमचंद्र यादव एवं प्रबन्धक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी पुनः डी ए वी के कैडेट के चयन पर हर्ष जताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की।
बटालियन के सूबेदार मेजर और पी आई स्टाफ ने भी इसे बटालियन के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close