Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कड़ाके की ठंड में क्रांति दौड़ प्रतियोगिता में नूर हसन ने मारी बाजी

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

क्रांति दौड़ प्रतियोगिता में नूर हसन मऊ ने प्रथम स्थान पर मोटरसाइकिल जीत हासिल की
 फूलपुर। आजमगढ़ मकर संक्रांति के अवसर पर अंतरप्रादेशिय क्रांति दौड़ प्रतियोगिता में मऊ जिले के नूर हशन ने सभी धावक प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान एक बार फिर से कब्ज़ा करते हुए प्रथम पुरस्कार स्वरुप मोटरसाइकिल प्राप्त किया,मालूम हो कि मऊ निवासी नूर हशन ने यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार जीता है, लगभग तीन किलो मीटर का दौड़ उन्होंने 6 मिनट में पूरा किया, क्रांति दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काट कर उद्घाटनकर्ताओं ने मंगलवार 14 जनवरी प्रातः सात बजे से सुरु किया, हिंदू मुस्लिम एकता के लिए प्रशिद्ध क्रांति दौड़ प्रतियोगिता नव युवक क्रांति दल द्वारा आयोजित व इस आयोजन के संस्थापक स्वर्गीय शिव प्रसाद अग्रहरी (अटल जी ) को समर्पित रूप में हुआ, फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित यह प्रसिद्ध दौड़ प्रतियोगिता अनवरत रूप से 29 वें वर्ष में भी आयोजित हुआ, जिसमें द्वितीय स्थान मिर्ज़ापुर के विकास पटेल ने प्राप्त किया तृतीय स्थान पर सोनीपत हरियाणा के पुलिस विभाग के एस आई बलराम ने प्राप्त किया, चतुर्थ व अन्य पुरस्कार क्रांति दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी लगभग 20 जिले व तीन अन्य प्रदेशों के धावकों के नाम रहा, क्रांति दौड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतू अध्यक्ष सुरेश मौर्या के दिशा निर्देशन में कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया, जिसमें जन सहयोग के माध्यम से प्रथम व अन्य पुरस्कार के रूप मे मोटरसाइकिल, फ्रिज, टीवी, कूलर, साइकिल सहित सैकड़ो पुरस्कार वितरित हुआ, यह दौड़ प्रतियोगिता शंकर जी तिराहा से शुरू होकर ताज कटरा बस स्टॉप, स्टेट बैंक, पशु अस्पताल मोड़ होते हुए पुराना मिर्चा मंडी, शनीचर बाजार, चूना चौक के बाद पुनः शंकर जी तिराहा पहुंचा जिसमें लगभग 600 धावक प्रतिभागियों ने भाग लिया क्रमशः तीन राउंड के दौड़ में 30 -30 धावक के चुनने के बाद फाइनल राउंड में 90 धावक प्रतिभागी निर्णायक दौड़ में सामिल हुए, सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी निरिक्षक शच्चिदान्द यादव के दिशानिर्देश में कोतवाली पुलिस लगी रही, स्वास्थ्य विभाग के तरफ से डॉक्टर एम्बुलेंस भी लगा रहा, वही क्रांति दौड़ प्रतियोगिता नव युवक क्रांति दल द्वारा पुलिस प्रशासन व अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार जयपुर वाले ने किया इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, प्रधान सुरेन्द्र बहादुर यादव, डॉ मो अज़ीम, अमित जायसवाल, शीतला प्रसाद, संतोष सोनी, सुरेश सोनकर बॉडी भाई, नाशिर अहमद , जमशेद अहमद, अभिषेक जायसवाल, अखिलेश सोनकर, शैलेन्द्र प्रज़ापति, राजू प्रजापति, बाबा राजेश्वर, वृजेश यादव, अभय सिँह लालू, रमेश सोनी सहित आदि लोग रहे. ऋतेश प्रजापति सहित आदि लोग सामिल रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close