Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कमेटी की महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर मरीजों में हुआ फल वितरण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। शहर कांग्रेस कार्यालय पर निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में देश की सर्वोच्च नेता अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों शोषितों, वंचितों और महिलाओं की मजबूत आवाज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया और अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की। नजम ने कहा कि प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत युगों में एक पैदा होते है वह देश में महिलाओं की सशक्त आवाज है हमें खुशी है कि वह हमारे नेता है हम यही दुआ करते हैं कि वह स्वस्थ रहें दीर्घायु रहे और भविष्य में देश का नेतृत्व करें! शाहिद खान ने कहा कि मैं प्रियंका जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और दुआ करता हूं कि जिस हौसले के साथ देश की जनता की लड़ाई लड़ रही है अल्लाह उन्हें हौसला दे और दीर्घायु बनाये। रेयाजुल हसन ने कहा की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी समाज के हर वर्ग की मुखर आवाज अन्याय के विरोध में सदैव समर्पित हैं मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं
कार्यक्रम में सर्वश्री मोहम्मद नजम शमीम, मिर्जा बरकतुल्लाह बेग,शाहिद खान,गोविंद शर्मा,रियाजुल हसन बालचंद राम, मोहम्मद असलम,कोमल प्रजापति,मोहम्मद अबसार, समीर अहमद, उमेशचंद गौतम, नसीम अहमद, नसर,राजू कुमार, गुड्डू कुमार, शकील अहमद, भोला सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close