गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक संवाददाता - बागी न्यूज 24
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को समारोहपूर्वक मनाये जाने की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी भवनों,कार्यालयों पर शासनादेश के अनुसार परंपरागत तरीके से झंडारोहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों की सफाई कराने के साथ ही उत्तम प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए झालर एवं एलईडी बल्ब से सजाया जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रमुख चैराहों, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की सफाई सुनिश्चित कराते हुए फूल-माला से सजाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाध्नगर पंचायतों की मलिन बस्तियों की सफाई एवं चूने का छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि मण्डलीय चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय सहित समस्त चिकित्सालयों, थाना एवं तहसीलों में प्रॉपर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सजाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्रों में, ईओ नगर पालिकाध्नगर पंचायतों में, बीएसए एवं डीआईओएस प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में सफाई एवं सजाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि स्कूलोंध्विद्यालयों में बच्चों को गणतंत्र की मूल भावना की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि आजादी से जुड़े महान विभूतियों के संस्मरण से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विचार गोष्ठी, निबंध लेखन एवं विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, फल वितरण एवं विकास कार्यक्रमों की झांकी निकाली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। सभी अधिकारी,कर्मचारी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि सभी विभाग की झांकी एवं परेड कार्यक्रम पुलिस लाइन में संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने झंडारोहण के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695