प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल एसोसिएशन अधिवेशन में निर्विरोध निर्वाचित हुए राजेश कुमार गौतम चुने अध्यक्ष व अमित गुप्ता मंत्री संवाददाता - बागी ...
प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल एसोसिएशन अधिवेशन में निर्विरोध निर्वाचित हुए राजेश कुमार गौतम चुने अध्यक्ष व अमित गुप्ता मंत्री
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़ प्रभार के सभागार में उत्तर प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल एसोसिएशन आजमगढ़ मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन , चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी से आए आशुतोष सिंह राठौड़ प्रांतीय संरक्षक , दीपक मिश्रा प्रांतीय कोषाध्यक्ष, गोविंद यादव मंडल अध्यक्ष लखनऊ, विशाल सिंह संगठन मंत्री लखनऊ जोन एवं बाबू सिंह मंडल प्रभारी आजमगढ़ के कुशल संयोजन में आजमगढ़ मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन कराया गया। अधिवेशन में राजेश कुमार गौतम शाखा अध्यक्ष आजमगढ़ मंडल, अमित गुप्ता शाखा मंत्री आजमगढ़ मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय संरक्षक आशुतोष सिंह राठौड़ द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। आजमगढ़, मऊ, बलिया से पधारे एक्साइज विभाग के कांस्टेबल तथा हेड कांस्टेबल को संबोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक आशुतोष सिंह राठौड़ ने कहा कि वेतन विसंगति और प्रमुख मांगों को लेकर संगठन लड़ाई लड़ रहा है और जल्द ही इसमें हमें सफलता प्राप्त होगी।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



