Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

दो जेसीबी और नौ मिट्टी लदी ट्रैक्टर पकड़ कर किया सींज

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चैकी अंतर्गत गंधुवई कोल्ड स्टोर के बगल से सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन की सूचना पर बुधवार को दोपहर में नायब तहसीलदार निजामाबाद आदर्श सिंह और थाना अध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो जेसीबी और नौ मिट्टी लदी ट्रैक्टर पकड़ कर फरिहा चैकी ले आए और जांच पड़ताल करने के बाद सीज कर दिया। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन माफियाओं द्वारा तेजी से चल रहा था। जिसकी शिकायत होने पर तहसील और पुलिस प्रशासन की नींद खुली और कार्यवाही हुई। इस कार्रवाई से जेसीबी और ट्रैक्टर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 

close