संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
सरायमीर,आजमगढ़। सरायमीर कस्बे के मेन रोड पर स्थिति एक मकान मे चोरों ने बीती रात घुस कर नगदी सहित सोने, चांदी के भारी मात्रा जेवरो को उठा लेजाने की तहरीर दी है। घटना स्थल पुलिस बूथ से चन्द कदम की दूरी पर है। बेबी मौर्या पत्नी तीर्थ राज मौर्य मोहल्ला उत्तरी चुड़ीहार थाना व कस्बा सरायमीर आजमगढ़ ने सरायमीर थाने दी गयी तहरीर मे चोरो द्वारा ढाई लाख नकदी समेत लाखों रुपए के आभूषण को अज्ञात चोरों ने उड़ाया। मिली जानकारी के ने बताया सोमवार की बीती रात प्रतिदिन की भांति परिवार लगभग 12 बजे खा-पी कर सो गए। प्रातः चार बजे मैं उठी तो देखा कि मेरे कमरा में रखी अलमारी का दरवाजा व उसके अंदर का लाकर खोला था। उसमें रखा सोने का दो चैन,दो झुमका, कर्धन, एक मानटीका, चांदी का तीन जुड़ी पायल, दो जुड़ी पावजेब, दस जुड़ी मीना, एक मोबाइल व ढ़ाई लाख रुपए नकद किसी ने चोरी कर उठा ले गया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जांच के डॉग स्टॉक टीम को आयी। पुलिस ने बताया कि चोरी संदिग्ध लगती है क्योंकि एक ही मकान में सात भाईयों का परिवार रहता है। जिस कमरा में चोरी होनी बताई जा रही है उसमें चार लोग और उसके बरामदे में दो लोग सोए हुए थे। वहां तक जाने के लिए लगभग चार-पांच दरवाजा हो कर जाना पड़ता है मेन दरवाजा भी बंद था।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



