संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
लालगंज,आजमगढ़। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय उर्फ पप्पू राय ने करीब 1500 लोगों को घरौनी सौंप कर उन्हें मकान का अधिकार सरकारी तौर पर दिया गया स वहीं देश के प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। कहा सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उनकी सरकार ईमानदारी से ग्राम स्वराज को जमीन पर उतारने के लिए काम कर रही है और स्वामित्व योजना से गांवों के विकास की योजना और उसके क्रियान्वयन में सुधार हो रहा है स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1500 लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत 48 ग्रामीणों को घरौनी वितरित की गई। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, ष्आज का दिन देश के गांवों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना से लाभार्थियों को बहुत फायदा हुआ है, जिनके पास वर्षों से अपने मकान के कागजात नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए सहायक साबित हो रही है, क्योंकि अब वे आसानी से अपने मकान के कागजात दिखाकर बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं और अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार, नायब तहसीलदार लालगंज मनोज कुमार गिरी, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह,विपिन सिंह,बांकेलाल, रामप्यारे यादव, लेखपाल अशोक यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह खन्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



