Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

दुर्वासा धाम में गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। दुर्वासा धाम में गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर बैठक की । बैठक की अध्यक्षता गंगा समग्र आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने की । बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि महाकुंभ में गंगा समग्र का विशाल शिविर लगा है। जहाँ 7, 8 और 9 फरवरी को कार्यकर्ता महासंगम में  आर एस एस के सर संघचालक श्री मोहन भागवत सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी आयेंगे। जिसमें गंगा एवं उसके  सहायक नदियों के स्वच्छता हेतु रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि गंगा के सहायक नदियों में गोरक्ष प्रांत से तमसा , कुवानो और आमी  नदी के स्वच्छता  हेतु इस वर्ष  विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर रासबिहारी सिंह को गंगा समग्र फूलपुर जिला का संयोजक और रणजीत सिंह को सह संयोजक बनाया गया। मौके पर गंगा समग्र आर्यमगढ़ के जिला संयोजक संजय कुमार पांडेय,  भाजपा मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष नीरज गिरी , लक्ष्मण दुबे, ओंकार पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह,पंकज शुक्ला,  तीरथ पांडेय, उदय भान आदि उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close