Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

प्रधान संघ ने प्रधान संगठन के अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। प्रधान संघ सठियांव के अध्यक्ष अमरेश यादव की मनाई गई। पुण्यतिथि विकास खण्ड क्षेत्र सठियांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुराई के रहे प्रधान एवं सठियांव विकास खण्ड के प्रधान संगठन के अध्यक्ष अमरेश यादव उर्फ बब्बन की दूसरी पुण्यतिथि बुधवार को सठियांव में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
     सपा विधायक अखिलेश यादव के छोटे भाई एवं ग्राम प्रधान स्वर्गीय अमरेश यादव उर्फ बब्बन की दूसरी पुण्यतिथि उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर मनाईं गई। विधायक अखिलेश यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने स्वर्गीय अमरेश यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि।वह एक मिलनसार सरल और मृदुभाषी थे। वह आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका व्यवहार आचरण आज भी याद किया जाता है। वह ग्राम पंचायत का दो बार प्रतिनिधित्व किया। वहीं वह ब्लाक संगठन के अध्यक्ष होने के साथ साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे।पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि कम समय उन्होंने जो लोक प्रियता हासिल की वह उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की देन है।कि आज उन्हें याद कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी कमला यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर,ओम प्रकाश राय,जियाउल्ला अंसारी, शमसुद्दीन,हाजी जमाल, विरेन्द्र यादव,मुकुंद सिंह , बेलाल अहमद,जमीर अहमद ,रमेश गौंड आदि।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close