Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE
Thursday, June 19

Pages


Breaking

किसानों की मुखर आवाज थे कामरेड रामप्रताप : इम्तेयाज बेग

  शोक सभा कर भाकपा नगर इकाई ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व को किया याद संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़।   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नगर इकाई...

 शोक सभा कर भाकपा नगर इकाई ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व को किया याद

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नगर इकाई की आवश्यक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कुंवर सिंह उद्यान में आहुत की गई। जिसमे अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भाकपा के पूर्व राज कौंसिल के सदस्य राम प्रताप त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताई गई।
शोकसभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष व राज कौसिल सदस्य कामरेड इम्तेयाज बेग ने कहाकि राम प्रताप त्रिपाठी का सम्पूर्ण जीवन किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने में ही बीता। ऐसे किसान नेता का निधन संगठन ही नहीं बल्कि पूरे किसान वर्ग के लिए अपूर्णनीय क्षति है। कामरेड त्रिपाठी युवावस्था में ही भाकपा की नीतियों से जुड़े और अंतिम सांस तक उन्होंने इस विचाराधारा आत्सात किया।
सीपीआई के नगर मंत्री अशोक राय ने कहाकि भाकपा के समर्पित कार्यकर्ता कामरेड त्रिपाठी, अपने जीवनकाल में भाकपा की मांगों को लेकर हजारों बार जेल गये। उन्होंने किसान आंदोलनों को तेज करने के लिए पूरे प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार किया और किसानों को उनके हक-हूकूक के लिए जागरूक किया। उनकी कमी किसानो, कम्युनिस्टों सहित पूरे समाज को हमेशा खलेगी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोकसभा में सीपीआई के नगर मंत्री अशोक राय, सच्चिदानंद राय, अनिल राय, गुलाब मौर्या, शहनवाज बेग, राजित यादव आदि मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close