संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। ठेकमा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह व पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। ठेकमा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह व पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा आजमगढ़ के अहिरौली ठेकमा निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस ईस अवसर पर लखनऊ मंडल प्रभारी रामपति शर्मा प्रदेश सचिव सौरव राय, प्रदेश उच्च सचिव जय सिंह मौजूद रहे। एनसीपी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे दारुल सफा 140 बी ब्लाक स्थित कार्यालय में पत्रांक संख्या छब्च्ष्न्च्(1) 25 प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।डॉ अरविंद कुमार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के लोगों में खुशी है। ईस मौके पर डॉ अरविंद द्वारा बताया गया कि इस समय हमारी पार्टी राष्ट्रीय हित के लिए एनडीए में भाजपा के साथ है हम उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी का विस्तार करेंगे एवं एनडीए को मजबूत करेंगे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


