संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थानाक्षेत्र के केदारपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसस...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थानाक्षेत्र के केदारपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे कुल 12 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखे खाने-पीने का सारा सामान, दस्तावेज, यहां तक की एक-एक कपड़ा जलकर पूरी तरह से राख हो गया। गनीमत रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान तीन गाय भी जल गई। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद पुत्र रूदल, धर्मेंद्र पुत्र रूदल, प्रवीण पुत्र रूदल, सुभाष पुत्र रामबली, शिवदास पुत्र रामबली, इंद्रमणि पुत्र रामबली, गिरीश पुत्र स्व. रामकीरत, सुनील पुत्र स्व. कीरत, रामजग पुत्र स्व. राजबली, रामसूरत पुत्र स्व. राजबली, गुल्लू पुत्र स्व. लालधारी, श्रीराम पुत्र स्व. बदरी का घर जलकर राख हो गया। घर का सारा सामान जलने की वजह से लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। उनके पास खाने तक की व्यवस्था नहीं है। सभी लोगों को मिलाकर कुल लगभग 40 लाख का नुकसान हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित परिजनों ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से हमारे घरों में आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर खराब हो गया। हमारे पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं। खाने के लिए भोजन भी नहीं है। हम लोग आज बेघर हो गए। हम लोग रात में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। हमारे पास चारपाई तक की व्यवस्था नहीं है। हमारी मांग है कि सरकार हमारी मदद करे। वहीं यह खबर सुनकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य और मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिजनों को मदद मुहैया कराने का आवाहन किया। घटना की सूचना मिलते ही बसपा नेता कमलेश राजभर भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया। कमलेश राजभर ने लोगों से अपील किया कि सरकारी मदद मिलने में समय लगेगा इसलिए हम लोगों से अपील करते हैं कि जिसके पास जो भी सामर्थ्य है वह उस हिसाब से इन पीड़ितों की मदद करें।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695