Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

श्रीरामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़,  नगर के गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया! प्रारंभ में मन...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़,  नगर के गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया! प्रारंभ में मन्दिर के महंत श्री श्री 108 श्री संजय दास जी महाराज ने वैदिक रीति पूजन किया एवं जन्मोत्सव के समय घंट घड़ियाल और श्रीराम के जयकारे से प्रांगण गूंज गया! इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री राम जानकी मानस सेवा  समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि  ब्रह्मांड के नायक   मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श भूमंडल के समस्त जीवों के मुक्ति शांति,  आनंद,  समरसता के मूल आधार हैं!उनके आदर्शों का जीवन में अनुसरण करके पारिवारिक , सामाजिक संबंध और आध्यात्मिक साधना के समस्त लक्षण सिद्ध होते रहेंगे!        उन्होंने कहा कि  श्रीराम धार्मिक मूल्यों के संस्थापक हैँ , वे लोगों के अंतस्तल में विराजमान हैँ! अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर नवनिर्मित मन्दिर से संपूर्ण जनमानस में हर्ष व्याप्त है!                                         मौके पर बाला जी के  भक्त सुधीर जी महाराज, गौरव बरनवाल,  विजय बरनवाल,  गुलाब  चंद्र पाठक, शुभम पांडे,  आकाश पांडे,  विशाल तिवारी , लालचंद सिंह,  सुनील गुप्ता,  रामवृक्ष विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












close