Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य बनाए गए डॉ. डी.डी. सिंह

  संवाददाता - बागी न्यूज 24    आजमगढ़ l नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह और महासचिव डॉ....

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 आजमगढ़ l नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह और महासचिव डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने नीमा आजमगढ़ के डॉ. डी.डी. सिंह और डॉ. विनोद कश्यप को नीमा सेंट्रल कॉउन्सिल का सदस्य मनोनीत किया है। कल शाम हुई इस घोषणा से नीमा आजमगढ़ के सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल है। सभी सदस्य डॉ. डी.डी. सिंह और डॉ. विनोद कश्यप को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीमा अध्यक्ष डॉ. मनीष राय ने कहा कि आजमगढ़ नीमा के लिए बड़े हर्ष की बात है कि नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह और नीमा सचिव डॉ. विनोद कुमार कश्यप को नीमा उत्तर प्रदेश की ओर से नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन  के सेंट्रल काउंसिल मेम्बर के रूप में नामित किया गया है। इससे आजमगढ़ नीमा की ताकत का पता चलता है। विदित हो कि नीमा आजमगढ़ में इस समय कुल 450 सदस्य हैं। नीमा आजमगढ़ का नीमा उत्तर प्रदेश और नीमा सेंट्रल के साथ बहुत ही मजबूत रिश्ता है। उसी का परिणाम है कि आजमगढ़ से दो लोगों को सेंट्रल कॉउन्सिल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इससे हमारी ताकत और मजबूत होगी। और सेंट्रल तक अपनी बात पहुँचाना आसान होगा। मनोनयन के पश्चात डॉ. डी.डी. सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आजमगढ़ नीमा के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
           डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि नीमा एक राष्ट्र व्यापी संगठन है, जिसमें आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक सदस्य होते हैं। यदि किसी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक को कोई भी परेशानी होती है तो उसके लिए संगठन जिले स्तर से लेकर प्रदेश और देश स्तर तक साथ देता है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close