Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भारत रत्न से सम्मानित हों राणा सांगा : शशिप्रकाश

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   महाराणा जनता पार्टी ने राणा सांगा के कृतित्व व व्यक्तित्व को किया याद, सपा सांसद रामजीलाल का फूंका पुतला आजमगढ़...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

महाराणा जनता पार्टी ने राणा सांगा के कृतित्व व व्यक्तित्व को किया याद, सपा सांसद रामजीलाल का फूंका पुतला

आजमगढ़। देश के महान विभूति राणा सांगा जी की जयंती महाराणा जनता पार्टी की ओर से कुंवर सिंह उद्यान पर सादगी के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम सभी ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा किया। इसके बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा के राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान महाराणा जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहाकि राष्ट्रहित की बात करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को अब तक देश के वीर पुत्र राणा सांगा जी को भारत रत्न से सम्मानित कर देना चाहिए था लेकिन भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है लेकिन राष्ट्र के लिए प्राण न्यौछावर करने वालें को सम्मानित करने से गुरेज करती है इसीलिए हमारी पार्टी राष्ट्रपति से मांग करती है कि शीध्र ही राणा सांगा और उनके जैसे सभी शूरवीरों को भारत के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर देश के गौरव की रक्षा करें।
उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने कहाकि प्राचीन राजपूत नायक राणा सांगा ने 120 सरदारों के साथ राजपूत संघ की एक विशाल सेना का नेतृत्व किया, जिसके पास 80 हज़ार युद्ध के घोड़े और 500 युद्ध हाथी थे। राणा सांगा के शरीर पर 80 घाव लगे और युद्ध के मैदान में उनका एक हाथ और एक आँख चली गई। जब दिल्ली, गुजरात और मालवा के मुस्लिम राजाओं ने बार-बार उनके राज्य पर आक्रमण किया, तो चित्तौड़ के राणा सांगा ने अपने राष्ट्र की बहादुरी से रक्षा की। राणा सांगा के कार्यकाल में मेवाड़ समृद्धि के शिखर पर पहुंच गया। इस दौरान वीर राणा सांगा जी के अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन को राज्यसभा सांसद की सदस्यता को तुरंत रद्द कर उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम करने की मांग की गई। इस अवसर पर विवेक सिंह प्रदेश अध्यक्ष, उमेश दास जी, संतोष सिंह, कन्हैया पांडे, रतन सिंह, मोनू सिंह, सुमन सिंह, एमपी सिंह बिट्टू, आकाश, आजाद, छोटू, प्रियांशु, अजीत आदि लोग मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












 

close