संवाददाता - बागी न्यूज 24 लालगंज / आजमगढ़। तहसील लालगंज में नवागत तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने कार्यभार तहसील लालगंज पर ग्रहण किया। तह...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
लालगंज / आजमगढ़। तहसील लालगंज में नवागत तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने कार्यभार तहसील लालगंज पर ग्रहण किया। तहसीलदार ने कार्यालय में बैठकर जन समस्याएं सुना।उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया है कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाएगा। पीड़ित,उपेक्षित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं को निदान किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आए हुए प्रार्थना पत्र का समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण कराने निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से न्यायालय नहीं चलने के कारण काश्तकार व पीड़ित व्यक्ति परेशान रहते हैं। आपसी सामंजस्य बनाकर न्यायालय संचालित किया जाएगा। विदित है कि तत्कालीन तहसीलदार अंजू यादव का स्थानांतरण फूलपुर तहसील के लिए हो गया है। नवागत तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने तहसील कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने माननीय हाई कोर्ट द्वारा पेंडिंग फाइलों का अवलोकन भी किया। बताया कि इसका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। लोगों को शासन के मंशा अनुसार कार्य करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार गिरी नजीर नाहिद बानो, किशोर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


