Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉ. डी.डी. सिंह को डीएम ने किया सम्मानित

              रक्तदान कार्य में लंबे समय से डॉ. डी.डी. सिंह अपना दे रहे अहम योगदान संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़ :  रक्तदान महादान ह...

 

            रक्तदान कार्य में लंबे समय से डॉ. डी.डी. सिंह अपना दे रहे अहम योगदान

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़ : रक्तदान महादान है। इस कार्य में लंबे समय से डॉ. डी.डी. सिंह अपना अहम योगदान दे रहे हैं। सर्वप्रथम शहीद दिवस पर 23 मार्च 2021 को मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन से सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था। साथ ही निफा द्वारा लाइफ सेवर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त 14 अप्रैल 2022 को ठेकमा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर 2022 को मण्डलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में पुनः रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। तथा राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन पूरा बाजार, अयोध्या द्वारा रक्त योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया था। हाल ही में कारगिल विजय दिवस पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके लिए डॉ. डी.डी. सिंह को सिंगरामऊ जौनपुर की महारानी डॉ. अंजू सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ. हिमाबिंदु नायक द्वारा रक्तदाता सम्मान प्राप्त हुआ है।

डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि आवश्यकता के समय कई बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए 21 सितंबर 2023 को गणपति गेस्ट हाउस अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति उ.प्र. की ओर से मेजर ध्यानचंद के पोते अशोक ध्यानचंद द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड दिया गया।

इस साल भी शहीद दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 138 यूनिट रक्तदान हुआ। उसके उपरांत 2 अप्रैल को पुनः रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 13 यूनिट रक्तदान कराया गया।

आज मंडलीय चिकित्सालय आज़मगढ़ के ब्लड बैंक द्वारा आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आजमगढ़ रवींद्र कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि मेरे लिए यह गौरव की बात है कि मुझे यह सम्मान दिया जा रहा है। मैं यह सम्मान अपने पूज्य पिताजी को समर्पित करता हूँ। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता का एवं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि यह सम्मान उन सभी रक्तदानियों, सहयोगियों, पदाधिकारियों व ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ का है, जिनके सहयोग से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल हुआ है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












close