संवाददाता - बागी न्यूज 24 लालगंज/ आजमगढ़। तहसील लालगंज के अंतर्गत श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को विल्वपत्र...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
लालगंज/ आजमगढ़। तहसील लालगंज के अंतर्गत श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को विल्वपत्र, भांग, धतूर, अबीर और गुलाल अर्पित किए। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भक्तों ने सुखमय जीवन की कामना की। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस माह के पहले सोमवार को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं ने माला, फूल और लाइट से सजाया। कांवरिया के आवागमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मे नायब तहसीलदार फोर्स के साथ रहे डटे, सभी मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। बोल बम कांवरिया संघ के सदस्यों ने भी श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस चौकी लालगंज से थाना कोतवाली देवगॉव तक कोतवाल विमलेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। तहसील लालगंज के नायब तहसीलदार मनोज कुमार गिरी, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार सिंह कांवरिया संघ के आवागमन को देखते हुए शांति व्यवस्था क़ायम करने के लिए बूढ़उ बाबा मंदिर पर ड्यूटी के दौरान तैनात थे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


