Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

आबादी भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद, पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र में आबादी भूमि पर पेड़ लगाने और निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। एक पक्...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र में आबादी भूमि पर पेड़ लगाने और निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। एक पक्ष द्वारा लगातार निजी भूमि पर कार्य में अवरोध उत्पन्न करने और फर्जी आदेश का हवाला देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला लालगंज तहसील अंतर्गत ग्राम कर्रौता का है, जहां अशोक कुमार सिंह पुत्र आनन्द सिंह ने अपने आबादी भूखण्ड संख्या 40 पर 11 जुलाई को एक पेड़ लगाने की प्रक्रिया शुरू की। तभी विपक्षी विजय कुमार सिंह पुत्र विजयकांत सिंह ने न केवल कार्य में बाधा पहुंचाई बल्कि 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस की सलाह पर पीड़ित पक्ष 12 जुलाई को थाना तरवां पहुंचा, जहाँ थाना दिवस पर नायब तहसीलदार व कानूनगो भी मौजूद थे। पीड़ित ने दोनों अधिकारियों को लिखित प्रार्थना-पत्र सौंपा जिसमें किसी भी वैधानिक अवरोध से इनकार करते हुए कार्य की अनुमति की गुहार लगाई। हालांकि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा एक कथित आदेश का हवाला दिया गया, जो 11 जुलाई 2025 का बताया गया और जिसे मोबाइल पर दिखाया गया। लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि उस आदेश की कोई अधिकृत प्रति न उपलब्ध कराई गई, न ही उच्च न्यायालय में किसी याचिका की जानकारी पीड़ित को दी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त आदेश फर्जी तरीके से नायब तहसीलदार लालगंज से दबावपूर्वक पारित कराया गया है जो कि विधि व क्षेत्राधिकार के विरुद्ध है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कार्य के दौरान दो बार 112 नंबर की पुलिस और तरवां थाना की टीम ने कार्य रुकवाया और थाने ले जाकर सिर्फ विपक्षी के मनगढ़ंत दस्तावेज को ही तरजीह दी। इस मौके पर उपस्थित रहे: पीड़ित पक्ष के दीपक सिंह (पुत्र) और दिग्विजय सिंह (भतीजा) द्वारा मामले को लगातार थाना दिवस, थानाध्यक्ष और तहसील प्रशासन के समक्ष उठाया गया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close