Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

हिंदू धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए रहे तत्पर : अमृत

             मण्डलीय बैठक में संगठन का हुआ विस्तार, सैकड़ों ने ग्रहण की सदस्यता संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़।   विश्व हिन्दू महासंघ (भ...

 

           मण्डलीय बैठक में संगठन का हुआ विस्तार, सैकड़ों ने ग्रहण की सदस्यता

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) के आजमगढ़ मण्डल की मण्डलीय बैठक बेलनाडीह स्थित आजमगढ़ कार्यालय पर शनिवार को सम्पन्न हुई। जिसमे आजमगढ़ मंडल प्रभारी अमृत सिंह ने सर्वसम्मति से मऊ के जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदीप सिंह के नाम की घोषणा की कई साथ ही बहुतों को संगठन की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई।  इस दौरान आजमगढ़ जिलाध्यक्ष राणा संत विजय सिंह ने सभी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके उपरांत संगठन के प्रचार-प्रसार सहित आगामी योजनाओं के बारे में रणनीति तैयार किया गया। मण्डलीय बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अमृत सिंह ने कहाकि संगठन हिंदू धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इसका उद्देश्य हिंदू धर्म के सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह तभी साकार हो सकेगा जब संगठन शहर से लेकर गांव तक मजबूत रहेगा। मण्डल संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने पूरे मंडल में सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए दिशा-निर्देर्श दिया। आजमगढ़ जिलाध्यक्ष राणा संत विजय सिंह ने बताया कि सनातन संस्कृति और हमारे आदर्श योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आजमगढ़ संगठन के विस्तार के लिए महामंत्री की जिम्मेदारी अमरनाथ सिंह, जिलामंत्री कन्हैया जैसवार व अजय प्रताप सैनी को दी गई हैं। जनपद में सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम किया जा रहा हैं। आगामी दिनों में अभियान चलाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि संगठन के गांव, ब्लाक नगर तक मजबूती से खड़ा किया जा सकें। मंडलीय बैठक में शक्ति सिंह, सुशील कुमार सिंह, राधेश्याम पांडेय, हिमांशु सिंह, गौरव यादव, विष्णु यादव, हिमांशु यादव सहित सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह व संचालन जिला संयोजक संजय सिंह ने किया। अंत में मऊ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अविनाश भारद्वाज, रणवीर सिंह,लालगंज जिलामंत्री रामभवन तिवारी, दयानंद राजभर, जितेंद्र राम, जयमंगल सिंह सहित आदि आदि मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close