संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। बूढनपुर क्षेत्र में सर्पदंश से एक मासूम की जान चली गयी। जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के र...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। बूढनपुर क्षेत्र में सर्पदंश से एक मासूम की जान चली गयी। जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर धौरहरा गांव निवासी आठ वर्षीय चिंतन प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति की सर्पदंश से जान चली गयी। बता दें कि चिंतन प्रजापति रोज की तरह खाना खाकर अपने घर मे सोने के लिए चला गया। और उसी दौरान चिंतन प्रजापति को सर्प ने काट लिया। जानकारी के लिए बता दें कि चिंतन प्रजापति के पास पक्का मकान नहीं है। वह और उसके मां बाप करकट के बने घर में रहते हैं। रात करीब दो बजे करकट के रास्ते सर्प घर में घुस गया बल्ली के सहारे जाने लगा। उसी दौरान सोते समय चिंतन प्रजापति के उपर सर्प गिर गया। सर्प के गिरते ही चिंतन प्रजापति ने सोते समय अपने हाथ से सर्प को फेक दिया। लेकिन तब तक सर्प मासूम के गले में काट चुका था। बगल में सो रही मां को जब आभास हुआ कि सर्प ने मेरे बेटे को काट लिया है, तो परिजनों ने आनन फानन में उसे अतरौलिया के सीमा हास्पिटल में भर्ती कराया। जाचों परान्त डाक्टरों की टीम ने चिंतन प्रजापति को तीन बजे मृत घोषित कर दिया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


