संवाददाता - बागी न्यूज 24 आज़मगढ़। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, आज़मगढ़ में रक्षा बंधन पर्व की पूर्व संध्य...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आज़मगढ़। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, आज़मगढ़ में रक्षा बंधन पर्व की पूर्व संध्या दिनांक 08/08/2025 को राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस — नेहरू हाउस, आज़ाद हाउस, बोस हाउस एवं गांधी हाउस — के छात्र-छात्राओं ने बाल उमंग और उत्साह के साथ इको-फ्रेंडली सामग्री का प्रयोग करते हुए भाग लिया। बच्चे पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांत का पालन करते हुए रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे थे। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने होनहार सुबह से ही अपनी कला-कृतियों द्वारा अपने हाउस को सर्वोत्तम स्थान दिलाने की होड़ में लगे रहे। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को लगभग ढाई घंटे का समय दिया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां व डिज़ाइन तैयार किए। साथ ही, रक्षा बंधन से जुड़े अनेक तथ्य, कहानियां और दृश्य भी प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता का निर्णय मुख्य अतिथि डॉ. त्रिशिका श्रीवास्तव (सहायक प्रोफेसर, सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़), संतोष सिंह (डायरेक्टर ऑफ़ साईं फाउंडेशन, आज़मगढ़), विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल ने सभी विद्यार्थियों की अद्भुत प्रतिभा को देखकर प्रशंसा व्यक्त की। परिणाम के अनुसार —
• प्रथम स्थान: : आज़ाद हाउस, द्वितीय स्थान : गांधी हाउस, तृतीय स्थान: नेहरू हाउस एवं बोस हाउस (संयुक्त रूप से) विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्रों के अथक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा “प्रतिभा को कभी अंकों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता, यह प्रतियोगिता केवल प्रस्तुति का माध्यम है।” अंत में उन्होंने विद्यालय परिवार को रक्षा बंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


