संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ ! कांग्रेस के मंच से मोहम्मद रिजवी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी को ल...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ ! कांग्रेस के मंच से मोहम्मद रिजवी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का कहना है कि इस टिप्पणी से सभी महिलाओं की भावनाएं गहरी आहत हुई हैं।
महिला मोर्चा की महामंत्री उषा आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां-बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अग्रणी स्थान दिया है। ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता द्वारा इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई तो महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमितलता सिंह, महामंत्री अंजना सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष निरुपमा पाठक, सारिका सिंह, प्रगति सिंह, रेनू गोस्वामी, विभा बरनवाल, रेखा सिंह समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी की मांग की और साफ कहा कि "योगी-मोदी के राज में महिलाओं के अपमान को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।"
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


