संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ाव...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत आज जनपद आजमगढ़ में एक भव्य महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन, आजमगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त पुलिस बाइक रैली पुलिस लाईन आजमगढ़ से सिविल लाई चौकी तिराहा, अग्रेसन चौराहा, कोतवाली, बड़ादेव तिराहा, शंकर तिराहा, चौक चौराहा, पुरानी कोतवाली, तकिया तिराहा, पहाड़पुर तिराहा, मुकरिगंज तिराहा, हर्रा की चुंगी तिराहा, कोट चौराहा, दलालघाट तिराहा, काली चौरा तिराहा, गांधी तिराहा, गांधी तिराहा, रैदोपुर तिराहा, शारदा तिराहा, कचहरी तिराहा आदि स्थानों पर रैली की गयी। मिशन शक्ति फेज-5.0 उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया। यह रैली नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181,1076,1098), और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति प्रेरित किया गया। पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह ने रैली को रवाना करते हुए कहा, "मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत हमारा उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है। यह बाइक रैली महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो समाज को यह संदेश देती है कि महिलाएँ हर क्षेत्र में सक्षम और सशक्त हैं।मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आजमगढ़ पुलिस द्वारा एंटी-रोमियो दस्तों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जायेगी तथा स्कूलों/कॉलेजों/ गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरुक किया जायेगा। इस दौरान सभी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल व अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










