प्रयास ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत अभिमन्यु यादव को किया सम्मानित संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। राज्य अध्यापक पुरस्कार स...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अभिमन्यु यादव का प्रयास सामाजिक संगठन कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें शिक्षा के रणक्षेत्र का अभिमन्यु बताते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बलिया के रहने वाले अभिमन्यु यादव आजमगढ़ में वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय सरायमीर में सहायक अध्यापक है और उन्होंने नो एडमिशन और शिक्षा का स्तर सुधार कर एक नजीर पेश की है। प्रयास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि अभिमन्यु यादव जैसे शिक्षक आज समाज ओर शिक्षा विभाग के लिए अनुकरणीय है। प्रयास सामाजिक संगठन उन्हें सम्मानित करके स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह ने कहा कि अभिमन्यु यादव आजमगढ़ और बलिया दोनो जनपद के गौरव है। शिक्षा विभाग के हर शिक्षकों को इन्हें आत्मसात कर श्रेष्ठ भारत के निर्माण के क्रम अपना योगदान देना होगा। अंत में सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए शिक्षक अभिमन्यु यादव ने कहाकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी हम शिक्षकों की हैं, हम और हमारे विद्यालय के सहयोगियों ने इसको लेकर संकल्प लिया। देखते ही देखते हमारे प्रयासों को उड़ान मिलती गई, यह सब सरायमीर के जनता का हमारे प्रति अटूट विश्वास है कि आज हमारे परिषद्ीय विद्यालय की तुलना सरायमीर के सभी कान्वेंट स्कूल स्वयं से करने लगे है। बधाई देने वालों में सचिव इंजी सुनील यादव, डीएन सिंह, आलोक सिंह, शिवप्रसाद पाठक, धर्मेन्द्र सैनी, विजय सिंह, अमित यादव, आदि मौजूद रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695


