Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

समेदा मेला महोत्सव में राजा दशरथ के पुत्र राम की लीला पर झांकी निकाली

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समेदा गांव का ऐतिहासिक मेला महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। एक तरफ जहां राजा...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समेदा गांव का ऐतिहासिक मेला महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। एक तरफ जहां राजा दशरथ राम, लक्षण माता सीता की झांकी लोगों को मंत्रमुग्ध किया तो दूसरी तरफ राजा दशरथ के वियोग की झांकी ने दर्शनार्थियों को झकझोर दिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और मेले में बिक रही चटहिया जलेबी, खिलौनों की दुकानों ने छोटे बडे, महिला बुजुर्ग सभी में ऊर्जा का संचार किया।
समेदा गांव में पंचायत भवन के विशाल मैदान में हर वर्ष मेला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष मेला महोत्सव रविवार को दिन से आरंभ होकर देर रात तक चला। जिसमें समेदा सहित आस-पास के गांव में मेले में भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव में वाराणसी व अयोध्या से आए हुए कलाकारों राम वन गमन, का दृश्य देखकर लोगों का दिल करुणा से भर उठा। सदा रिति रघुकुल चली आईं प्राण जाए पर बचन जाये। राम  वियोग में पिता दशरथ ने अपने प्राण को त्याग दिया। राम वन को चले गए पिता के आज्ञा का पालन करना सबसे बड़ा धर्म है। कलाकारों ने झांकियों के माध्यम से श्रोताओं को बांधे रखा। मेले में आए सभी कलाकारों व आगांतुक अतिथियों का आभार आयोजक शशि प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना ने व्यक्त किया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police StationCivil Line, Azamgarh, Uttar PradeshIndiaPin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695











close