Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता ने दी पुलिस को तहरीर

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर /आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी खुर्द ग्राम निवासी राम समुझ निषाद ने बुधवार को मुबारकपुर थान...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर /आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी खुर्द ग्राम निवासी राम समुझ निषाद ने बुधवार को मुबारकपुर थाना में तहरीर दी है।  दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक युवक को आरोपी नामजद किया है। आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता हालत बिगड़ने पर पीड़िता को पास के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहा उसका उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र के नीबी खुर्द गांव के रहने वाले पिता राम समुझ निषाद ने बताया कि पड़ोस का ही युवक उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया।  दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार हेतु निजी चिकित्सालय ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और इस संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तारी कर लिया है !



  

close