Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पत्रकारिता के लिए कठिन संकल्प व अथक प्रयास की आवश्यकता होती है : रितेश अग्रवाल

  आइडियल जर्नलिस्ट एसो. का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप मे हुआ संपन्न  परंपरागत प्रकाशित वार्षिक स्मारिका 'आइडियल इंडिया' 20...

 

  • आइडियल जर्नलिस्ट एसो. का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप मे हुआ संपन्न 
  • परंपरागत प्रकाशित वार्षिक स्मारिका 'आइडियल इंडिया' 2025 का हुआ भव्य विमोचन 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

दिल्ली /आज़मगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 25 वां स्थापना दिवस 'रजत जयंती' के रूप में दिल्ली के ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, जैन भवन के विशाल सभागार में देश के कोने-कोने से आए हुए लगभग 10 प्रदेश के पत्रकारों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख रितेश अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने किया। प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व कुलपति प्रोफेसर राम मोहन पाठक जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के  राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अमित राय जैन, सहित सीकर विश्वविद्यालय राजस्थान के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसी क्रम में अतिथियों के साथ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत जैन व राष्ट्रीय सचिव डा राजेश जैन और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रवक्ता संजय पांडे 'सरस'  की मंच की गरिमा बढ़ाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सरस्वती वंदना राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजय पांडे सरस द्वारा प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेश जैन, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित जैन और महासचिव दिल्ली रजनीश जैन  द्वारा पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् प्रदान कर के किया गया। सर्वप्रथम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रमोद वाचस्पति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने बताया कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की स्थापना सन 2000 में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्र रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म के दिन उनके ही आदर्शो और सिद्धांतो को दृष्टिगत रखते हुए किया गया था। तब से लेकर अब तक यह संस्था संपूर्ण भारत के समस्त पत्रकारों के हितों व मान सम्मान के लिए कार्य करती आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संस्था का 25 वां स्थापना दिवस 'रजत जयंती' के रूप में देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित करने के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत जैन व संयोजक डॉ राजेश जैन (राष्ट्रीय सचिव) को हार्दिक धन्यवाद व्यापित किया। पूर्व कुलपति एवं प्रमुख संरक्षक इजा प्रोफे. राम मोहन पाठक ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए हिंदी पत्रकारिता के 200 वें वर्ष के परिपेक्ष में हिंदी पत्रकारिता के प्रथम नायक पंडित जुगल किशोर शुक्ल संपादक 'उदंत मार्तंड' ,जिसका प्रकाशन 30 मई सन 2026 में हुआ था, का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि रितेश अग्रवाल दिल्ली प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय आरएसएस ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता करना और पत्रकार संगठन चलाना बहुत ही दुरूह और तपस्या का काम है। इसके लिए कठिन संकल्प और अथक प्रयास की आवश्यकता होती है ।उन्होंने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन  के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री,महान इतिहास कार और प्रोफेसर के रूप में कार्यरत  डा अमित राय जैन ने अपने पत्रकारिता के जीवन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अनेक प्रकार के अभावों एवं समस्याओं को  झेलते हुए हमारे पत्रकार साथी अपने कर्तव्यों का अनवरत निर्वहन कर रहे हैं जो की बहुत ही सराहनीय है। सीकर राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने कहा कि सरकार को पत्रकारों के हित में कुछ मानदेय अवश्य देना चाहिए। महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शिवाजी रतन कांबले ने अपना उद्बोधन मराठी भाषा में दिया। कार्यक्रम के आयोजक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अनेक प्रदेशों से आए हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को धन्यवाद व्यापित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेश जैन की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में पधारे सभी पत्रकार साथियों को मुख्य अतिथि रितेश अग्रवाल जी सहित अन्य मंचासीन सम्मानित अतिथिगण के हाथों स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम् दे कर सम्मानित किया गया । शिवाजी रतन कांबले प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र , बालासाहेब पाटिल, प्रभारी गोवा गुजरात महाराष्ट्र , विवेकानंद पांडे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष,  संजय पांडे सरस, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव इंद्रजीत तिवारी" निर्भीक केंद्रीय संपर्क प्रमुख ,विजय कुमार विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश महासचिव ,मनोज कुमार पांडे मंडल संयोजक आजमगढ़ डॉ बृजेश यदुवंशी प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश सुशील कुमार स्वामी संपादक विनोद कुमार मिश्रा दिल्ली , ओंकार सिंह बॉक्सिंग इंस्पेक्टर दिल्ली और रजनीश जैन महासचिव दिल्ली, श्रेयांश जैन सचिव दिल्ली, अनूप विजय संयुक्त सचिव दिल्ली ,गौरव जैन संयुक्त सचिव दिल्ली , राहुल जैन प्रमुख सचिव दिल्ली, शशांक जैन सचिव दिल्ली, ओंकारेश्वर स्वामी पुणे महाराष्ट्र ,राजेश कपूर जिला अध्यक्ष अयोध्या, मनोज कुमार मौर्य प्रदेश सचिव ,श्रीमती शीतल बाला साहब पाटिल थाने महाराष्ट्र कल्याण महाराष्ट्र ,विशाल सावंत बदलापुर महाराष्ट्र, सरकार सुरेश पाटिल महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख जलगांव ,देवीदास महाजन अध्यक्ष जलगांव, डॉ अशोक कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष दिल्ली, डॉ ए के गुप्ता महासचिव दिल्ली, राजीव बाजपेई जिला अध्यक्ष सीतापुर, हरेश कुमार शुक्ला पत्रकार अमर उजाला,संतोष कुमार नागर जिला अध्यक्ष सोनभद्र , डा अर्चना मेडेवार, प्रभारी महाराष्ट्र  महिला शाखा ,औरंगाबाद महाराष्ट्र सहित अनेक प्रकारों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे सरस ने किया।



  

close