Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 18/01/2026 दिन रविवार प्रातः 11.00 बजे से प्रतिभा ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 18/01/2026 दिन रविवार प्रातः 11.00 बजे से प्रतिभा निकेतन स्कूल के सभागार स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर साप्ताहिक महोत्सव के अन्तर्गत विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि,दीप प्रज्ज्वलन  कर वन्देमातरम् के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अवनीश कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर मर्यादा पुरुषोत्तम पी.जी. कालेज रतनपुरा मऊ रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन के लक्ष्य को सुगमता पूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। प्रांतीय संयोजक सम्पर्क बद्री प्रसाद गुप्त ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद का जीवन समाज के युवाओं के लिए सशक्त मार्गदर्शन कर जीवन को गति व दिशा में देने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में साप्ताहिक महोत्सव के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद जी के विषय पर निबंध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अशोक अग्रवाल जी को विकास रत्न बनने पर अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया|कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम पाण्डेय,व संचालन अजय मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रमाकांत वर्मा, अशोक अग्रवाल, डां देवेश दूबे, विश्वनाथ अग्रवाल, सविता बरनवाल, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, विरजा शंकर राय, डां राजेन्द्र श्रीवास्तव,वेदांती वर्मा, पुष्पा बरनवाल, नीलम अस्थाना,व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






close