बजट में स्कूली और उच्च शिक्षा को डिजिटल, कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया गया है : शिव गोविंद सिंह संवाददाता - बागी न्यूज 24 ...
बजट में स्कूली और उच्च शिक्षा को डिजिटल, कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया गया है : शिव गोविंद सिंह
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ : शिव गोविंद सिंह, डिवीजनल प्रेसिडेंट सीबीएसई एसोसिएशन ने अपने एक बयान मे बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बजट में स्कूली और उच्च शिक्षा को डिजिटल, कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया गया है। सरकारी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, स्मार्ट कक्षाओं और डिजिटल शिक्षा के विस्तार का प्रस्ताव रखा गया है। उच्च शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ कौशल विकास कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार का मानना है कि इन कदमों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










