संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l थाना पवई पुलिस द्वारा विद्युत मोटर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चो...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l थाना पवई पुलिस द्वारा विद्युत मोटर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई सिल्वर कम्पनी की 02 हार्स पावर की मोटर बरामद की गई है। पूर्व की घटना वादी श्री सुभाष सिंह पुत्र स्व० विजयबहादुर सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर, थाना पवई, द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 11.02.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खेत स्थित कमरे की खिड़की (जंगला) तोड़कर हरे रंग की सिल्वर कम्पनी की 02 हार्स पावर विद्युत मोटर चोरी कर ली गई। पूछताछ के दौरान संदेह के आधार पर संतोष पुत्र बृजमोहन गौतम एवं गुलशन पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम अलीनगर, थाना पवई के नाम प्रकाश में आए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 331(4), 305(क), 317(2) बीएनएस बनाम संतोष पुत्र बृजमोहन, गुलशन पुत्र मिश्रीलाल निवासीगण ग्राम अलीनगर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया l अभियुक्त संतोष पुत्र बृजमोहन को ग्राम अलीनगर स्थित मुन्ना के खेत से क्षेत्रीय लोगों द्वारा पकड़कर चोरी की मोटर सहित थाना पवई पर लाया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। चोरी की गई सिल्वर कम्पनी की 02 हार्स पावर विद्युत मोटर बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है lपूछताछ में अभियुक्त ने बताया रात्रि में उसने अपने साथी गुलशन पुत्र मिश्रीलाल के साथ मिलकर सुभाष सिंह के खेत स्थित कमरे की खिड़की तोड़कर विद्युत मोटर चोरी की थी तथा उसे ग्राम के मुन्ना के सरसों के खेत में छिपा दिया था। बाद में गांव वालों के आने पर डर के कारण चोरी की बात स्वीकार करते हुए मोटर बरामद करा दी। अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही। जनपद आजमगढ़ पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सतत प्रयासरत है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










