संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। संत शिरोमणि रविदास जी महराज की जयंती के मौके पर प्रयास सामाजिक संगठन के प्रसार कार्यालय नीबी पर विविध आ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। संत शिरोमणि रविदास जी महराज की जयंती के मौके पर प्रयास सामाजिक संगठन के प्रसार कार्यालय नीबी पर विविध आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी महराज के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महराज एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और सभी को एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने संत शिरोमणि रविदास जी महराज के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन आदित्य आदमी ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर सुनील यादव सचिव प्रयास, रणजीत सिंह, अंगद साहनी, संजीव राय, जगत साही, शंभू दयाल सोनकर, ओम नारायण श्रीवास्तव, सी एल यादव, धर्मेंद्र सैनी, श्रीकांत यादव, आदित्य आज़मी, शिव प्रसाद पाठक, नीलम सिंह, हरिश्चंद, डॉ बीरेंद्र पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695










