Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर जताया विरोध

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। एसआईआर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान भारी व भाजपा नेताओं द्वारा बीएलओस से फॉर्म सात पर जबरदस्ती ...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। एसआईआर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान भारी व भाजपा नेताओं द्वारा बीएलओस से फॉर्म सात पर जबरदस्ती दस्तखत बनवाकर जिंदा व मौजूद व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से काटने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक-नफीस अहमद,विधायक- अखिलेश यादव, विधायक- पूजा सरोज, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव आदि ने जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी/ ए.डी.एम प्रशासन से मिलकर भारी विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि टाइप सुधा फॉर्म सात भाजपा के नेता 100-100 व 50-50 की तादाद में लेकर बीएलओस से जबरदस्ती  दरखास्त बनवाकर जमा करने का नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। जो बीएलओस फार्म लेने से मना कर रहे हैं उन्हें डरा धमका रहे हैं या एस.डी.एम. से टेलीफोन करा रहे हैं यह कार्य बिल्कुल नियम विरुद्ध प्रशासन ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करेगा तो समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को इकट्ठा कर व धरना भाजपा के लोग यह समझ गए हैं कि ड्राफ्ट लिस्ट में आए नाम के बदौलत हम नहीं जीत पाएंगे इस कारण आयोग की मदद से प्रशासन के माध्यम से सरकार  फर्जी तरीके से वोटों को कटवाने का प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।








  

close