Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना एक सामाजिक जिम्मेदारी है : गुड्डू जमाली

  गरीब कन्याओं व असहायों को साढ़े चार लाख का एमएलसी ने किया चेक वितरित  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शा...

 

गरीब कन्याओं व असहायों को साढ़े चार लाख का एमएलसी ने किया चेक वितरित 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सदस्य विधान परिषद पूर्व विधायक मुबारकपुर ने 22 से 28 मार्च तक अपने आवास  बाजबहादुर पर सुनी जन समस्याएं, गरीब कन्याओं और असहायों की चेक द्वारा चार लाख पैंतालीस हज़ार पांच सौ रुपए (445500)आर्थिक मदद की जनसेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को निभाते हुए, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 22 मार्च से 28 मार्च तक अपने निजी आवास पर आम जनमानस से मुलाकात की। इस  सात दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए भारी संख्या में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण किया । इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से समाज के कमजोर, गरीब और असहाय वर्ग के लोगों की चेक द्वारा मदद की। भीषण आर्थिक संकट और अन्य परेशानियों से जूझ रहे कई जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई गई। इसके साथ ही, कई गरीब कन्याओं के विवाह, शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए उन्हें आर्थिक सहायता (नकद राशि) भी प्रदान की गई, ताकि उन्हें एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन मिल सके। इस अवसर पर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा, "जनता की सेवा और उनके दुख-दर्द में भागीदार बनना ही मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हमारे दरवाजे पर आने वाला कोई भी जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति खाली हाथ और निराश न लौटे।" इस पूरे सप्ताह उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा और उनके इस कदम की क्षेत्रवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।









  



close