अटूट प्रेम की मिसाल बनी जोड़ी को एक साथ दी गई अंतिम विदाई संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। हरिहरपुर संगीत घराने के पूर्व प्रधान कमलेश क...
अटूट प्रेम की मिसाल बनी जोड़ी को एक साथ दी गई अंतिम विदाई
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। हरिहरपुर संगीत घराने के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार मिश्र के 85 वर्षीय पिता पंडित दयाराम मिश्र शास्त्रीय संगीत के विख्यात कलाकार की रांची में इलाज के बाद बीते 3 मार्च को निधन हो गया। पूरा परिवार उनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए वहां से पैतृक आवास आजमगढ़ के लिए रवाना हुआ था। पति का वियोग बर्दाश्त न कर सकी उनकी पत्नी निर्मला देवी ने भी 4 घंटे बाद रास्ते में अपने प्राण त्याग दिए। होली के दिन बुधवार को हरिहरपुर घराने से दोनों की एक साथ अर्थी निकाली गई। यह दृश्य देखकर पूरे गांव की आंखें नम हो गई। घराने के लोगो ने इसे संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति बताया है। जिसके बाद वाराणसी के मनकर्णिका घाट पर कलाकार आदर्श मिश्रा ने अपने दादा दादी का अंतिम संस्कार किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695



