Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराना सुनिश्चित करें : विशेष रोल प्रेक्षक

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   मा0 विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, भारत सरकार ने एसआईआर के दृष्टिगत मण्डल के तीनों जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

  • मा0 विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, भारत सरकार ने एसआईआर के दृष्टिगत मण्डल के तीनों जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों/पॉलिटिकल पार्टी के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

  • मा0 विशेष रोल प्रेक्षक ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से फार्म-6, 7 एवं 8 पर प्राप्त दावें एवं आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में ली जानकारी

  • मा0 जन प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सुझावों/शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराना सुनिश्चित करें- विशेष रोल प्रेक्षक

  • मा0 निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन के अनुसार एसआईआर की पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जायेगा- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 23 मार्च 2026/
मा0 विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता मे अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर चल रहे विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत मण्डल के तीनों जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों/पॉलिटिकल पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी।

उक्त बैठक में रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा आजमगढ मण्डल के समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से फार्म-6, 7 एवं 8 पर प्राप्त दावें एवं आपत्तियों के निस्तारण, नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी श्रेणी के मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई तथा आयोग द्वारा विकसित एन०जी०एस०पी० पोर्टल पर प्राप्त हुए शिकायतों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। उसके उपरान्त विशेष रोल प्रेक्षक महोदय द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के शिकायत एवं सुझावों को संज्ञान में लिया।

विशेष रोल प्रेक्षक ने कहा कि एसआईआर से संबंधित मा0 जन प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सुझावों/शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिया कि मा0 जन प्रतिनिधियों को सभी विधान सभाओं के बूथों की अद्यतन सूची अविलम्ब उपलब्ध कराया जाए। उन्होने मा0 जन प्रतिनिधियों से कहा कि आने वाले दिनों में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत/समस्या आती है तो जिलाधिकारी अथवा हमारे सम्पर्क नम्बर पर सूचना उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे कि मा0 निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जा सके।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने मा0 विशेष रोल प्रेक्षक को आवश्स्त करते हुए कहा कि दिये गये निर्देशों को अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा एवं मा0 जन प्रतिनिधियों द्वारा की गयी शिकायतों/सुझावों को गम्भीरता से लेकर उस पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि मा0 निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन के अनुसार एसआईआर की पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जायेगा।

बैठक में मण्डल के तीनों जनपदों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा एसआईआर के दौरान की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर मा0 विधायक आजमगढ़ दुर्गा प्रसाद यादव, मा0 विधायक मुबारकपुर अखिलेश यादव, मा0 विधायक अतरौलिया डॉ0 संग्राम यादव सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी भू/रा0 मऊ दिनेश, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 बलिया एवं जूम के माध्यम से जनपद मऊ एवं बलिया के मा0 जन प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।









  



close