Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

दो घूसखोरों को पकड़वाने वाले अमित यादव को भारद ने किया सम्मानित

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। घूसखोरी, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने में लगे भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सगड़ी क्षे...

 


सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। घूसखोरी, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने में लगे भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सगड़ी क्षेत्र  में दो घूसखोरों को पकड़वाने वाले अमित यादव "सोनू" को उनके घर पर जाकर माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और सुभाष चन्द्र बोस का चित्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें ऐसे बहादुरीपूर्ण कार्य करने पर प्रोत्साहन और धन्यवाद दिया। सम्मान करते हुए दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि घूसखोरी ,भ्रष्टाचार, घोटाले ने नाक में दम कर दिया है ,हर नागरिक त्रस्त है कोई विभाग,गांव ,नगर नहीं बचा जहां घपला, घोटाला, घूसखोरी नहीं हो रही हो,हर व्यक्ति का शोषण हो रहा है ,ऐसे में अब लोगों को आगे आना होगा । जब कोई इन शोषकों के विरुद्ध कार्यवाही करता है तो हम लोगों को काफी प्रसन्नता होती है और ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु भारत रक्षा दल निरंतर कोशिश करता है और उसी क्रम में हम लोग आज अमित को सम्मानित कर रहे है, हमारा  दल लम्बे समय से # "घुसखोर पकड़वाओ, इनाम पाओ " # का अभियान चला रहा है ताकि और लोग आगे आएं । सम्मान ग्रहण करते हुए अमित यादव ने कहा कि मेरे द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों के भुगतान के लिए सेक्रेटरी और रोजगार सेवक द्वारा 30% कमीशन की मांग की जा रही थी ,ये लोग बोल रहे थे कुछ भी कर लो जब तक हमें 30% नहीं मिलेगा कोई भुगतान नहीं हो पाएगा, तो हमने इन्हें सबक सिखाने का निर्णय लिया और एंटीकरप्शन विभाग से शिकायत कर दोनों घूसखोरों को जेल भेजवा दिया ,भारत रक्षा दल के साथ आने से हमें काफी ऊर्जा मिली है, हमें लगा कि समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो घूसखोरी घोटालों के विरुद्ध लोगों को जगा रहे हैं।









  



close