Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ 24 मार्च 2026/ मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2025 में जि...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ 24 मार्च 2026/
मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2025 में जिलाधिकारी महोदय द्वारा घोषित जनपद में 102 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानो को महात्मा गांधी की मूर्ति तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी आजमगढ द्वारा यह बताया गया कि जो पंचायते वर्ष 2023, 2024 तथा वर्ष 2025 में लगातार 03 वर्ष टीबी मुक्त घोषित की गई, वह महात्मा गांधी की स्वर्ण कलर की प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने योग्य है। जनपद में ऐसे ग्राम पंचायतो की कुल संख्या 05 है। इसी प्रकार वर्ष 2024 तथा वर्ष 2025 में लगातार 02 वर्ष टीबी मुक्त घोषित हो चुके ग्राम पंचायते महात्मा गांधी की रजत कलर की प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र पाने योग्य है जनपद में ऐसी ग्राम पंचायतो की संख्या 23 है। इसी प्रकार केवल वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित हो चुके 74 ग्राम पंचायते महात्मा गांधी की कार्रय कलर की प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र पाने योग्य है।

ऐसी समस्त ग्राम पंचायतो के प्रधानो को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ, डा० एन०आर०वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ डा० उमाशरण पाण्डेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डा० बी०पी० सिंह तथा उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अविनाश झा द्वारा करतल ध्वनि के बीच महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अम्बिका सेवा संस्थान बिन्द्रा बाजार को 300 टीबी मरीजों को गोद लेने पर तथा 02 टीबी चैम्पियन श्रीमती पुष्पा यादव तथा श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा टीबी जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ द्वारा समस्त ग्राम पंचायत्तो के प्रधानो को हार्दिक बधाई देते हुए यह अपील की गई कि इसी प्रकार आप सभी स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं को अपने-अपने ग्राम पंचायतों मे जनमानस के बीच क्रियान्वित करवाकर उसका समग्र लाभ जनमानस को दिलवायें।
मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ द्वारा बताया गया कि ऐसी समस्त ग्राम पंचायतें जहाँ पूरे वर्ष के दौरान 1000 की आबादी पर 01 से कम टीबी केस हो, 1000 की आबादी पर कम से कम 30 व्यक्तियों की टीबी की जाँच हुई हो, पूर्व वर्ष में उस ग्राम पंचायत में इलाजरत समस्त टीबी रोगियों मे से कम से कम 85 प्रतिशत टीबी रोगी इलाज से ठीक हो चुके हो, वर्तमान पूरे वर्ष के दौरान इलाजरत समस्त टीबी रोगियों मे से कम से कम 60 प्रतिशत टीबी रोगियांे की ड्रग सेंसिटिविटी की जांच हुई हो, कम से कम 50 प्रतिशत टीबी रोगी इलाज के दौरान रू0 3000 की एक किस्त पोषण सहायता के रूप में प्राप्त कर चुके हो तथा पूरे वर्ष के दौरान उस ग्राम पंचायत मे इलाज के दौरान समस्त टीबी रोगियों को पोषण पोटली की एक किट प्रदान की जा चुकी हो, ऐसे समस्त ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित होने के मानकों को पूरा करती है। जनपद में ऐसी समस्त ग्राम पंचायतों की संख्या वर्ष 2025 में कुल 102 है।

इस अवसर पर प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक पीयूष अग्रवाल, एल०टी० अखण्ड प्रताप सिंह, एसटीएस सतीष राय, एसटीएलएस अमित सिंह तथा समस्त एनटीईपी स्टाप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसटीएस श्री वरूण कुमार राय द्वारा किया गया।









  



close