सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्र सेविका समिति द्...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नव वर्ष का कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भंवरनाथ मंदिर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू नव वर्ष के महत्व, भारतीय संस्कृति की महानता तथा समाज में संस्कारों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेविकाओं एवं नागरिकों ने आपस में एकजुट होकर राष्ट्र को नई दिशा देने एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान भजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बरसाने वाली लाडलीजी ने अपने संगीतमय भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। देशभक्ति गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के प्रांत कार्यवाहिका, जिला संपर्क प्रमुख ललिता पाठक, जिला व्यवस्था प्रमुख रागिनी बरनवाल, नगर कार्यवाहिका संचिता बरनवाल, जिला बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर सुचिता श्रीवास्तव, सह बौद्धिक प्रमुख अनीता द्विवेदी, नगर संपर्क प्रमुख अंजू बरनवाल, बिन्नी श्रीवास्तव, प्रिया गुप्ता, आशा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





