Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

विधायक निधि से इंटरलॉकिंग लगने पर अज़ादनगर वासियों को मिली राहत

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर/आजमगढ़। मुबारकपुर के मोहल्ला अज़ादनगर में बीते देर शाम धन्यवाद विधायक जी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहा...

 


सवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर/आजमगढ़। मुबारकपुर के मोहल्ला अज़ादनगर में बीते देर शाम धन्यवाद विधायक जी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ विधायक अखिलेश यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ! बतादें की धन्यवाद विधायक जी कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद उस्मान राईनी के के नेतृत्व में किया गया था। दरअसल शाहीदनगर पिच रोड से उस्मान के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण विधायक निधि से कराया गया था इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित कर विधायक का धन्यवाद फूल माला के साथ किया गया। इस दौरान विधायक अखिलेश यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुबारकपुर की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं कि जिन लोगों में मुझे ऐसा औसर दिया। अखिलेश यादव ने कहा की पुरे देश में फिरका परस्ती और जातिवाद का नंगा नाच हो रहा है. डबल इंजन की सरकार चाहे देश के अंदुरुनी मामले हों या विदेश नीति हो दोनों पर फेल चल रही है . हमने अपने परंपरागत दोस्तों को छोड़कर जो नए दोस्त बनाए इज़राइल और अमेरिका दोनों मानवता के दुश्मन हैं. दोनों की वजह से पूरी दुनिया तबाही के कगार पर खड़ी है ! इस अवसर हाजी अली अहमद ,उस्मान अहमद फारूक , वीरेंद्र यादव ,सना परवीन ,हाजी मुमताज़ अहमद ,बहादुर यादव ,जहांगीर मुनीम ,शाहनवाज अहमद, गुफरान नेता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।









  



close