सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना के कोतवालीपुर गांव निवासी मनभावती पत्नी स्वर्गीय जगदीश निषाद ने उप...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना के कोतवालीपुर गांव निवासी मनभावती पत्नी स्वर्गीय जगदीश निषाद ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस की एक महिला उसके घर में जबरदस्ती घुस गई है और उसके मकान पर कब्जा कर रही है। इसके संबंध में पीड़िता द्वारा तहसील से लेकर जिला के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता अब थक चुकी है उसने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत के चलते मेरे घर पर कब्जा किया जा रहा है।मेरे द्वारा कई बार शिकायती पत्र दिया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जब भी मैं प्रार्थना पत्र देता हूं मुझे केवल आश्वासन दिया जाता है। इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।मैं जिला और तहसील का चक्कर काटते काटते थक हार चुकी हूं ।मेरे सामने अब केवल एक ही विकल्प है मैंने प्रशासनिक अधिकारियों को आज चेतावनी देती हूं कि अगर मेरा घर शीघ्र ही खाली नहीं कराया गया तो मैं 15दिनके बाद तहसील परिसर में मै अपनी बेटी और परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर हूं। इसके सिवा मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय राज पाण्डेय ने बताया कि टीम गठित कर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695





