Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

महामूर्ख सम्मेलन में खूब लगे ठहाके, हास्य व्यंग की फुहारों के बीच लोगों ने जमकर उठाया परम्परा का आनन्द

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति के तत्वधान में विगत वर्षों की भांति इस बार भी पुरानी सब्जी मंडी स्थित मार...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति के तत्वधान में विगत वर्षों की भांति इस बार भी पुरानी सब्जी मंडी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार की शाम होली मिलन समारोह एवं महामूर्ख सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मनोरंजन की दृष्टि से होली की शाम आए सभी मूर्खों की जांच शिविर लगाकर निःशुल्क मूर्खता की जांच की गई। इस रंगारंग कार्यक्रम का नगरवासियों ने हास्य और व्यंग की फुहारों के बीच परम्परा का भरपूर आनन्द उठाया। जिसमें कवियों ने काव्य पाठ के जरिए सामाजिक ताने बाने पर निशाना साधा। जिसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तो वहीं मूर्ख मण्डलीय के लोग भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में नामचीन कवियों में प्रयागराज से हास्य कवि बिहारी लाल 'अम्बर', बलिया से कवियित्री प्रतिभा यादव और जनपद से भौंकने वाले कवियों में झटपट जी झाड़ से, लाजकुमारी आशीर्वाद, कमलेशी जी अजीपुर से, अजय गुप्ता अज्जू , ताज आज़मी अस्पताल से, नामी जी हाल से तो कब्रिस्तान से आए अन्य कवियों ने मूर्खो के सामने अपनी हास्य व्यंग रचनाओं की ऐसी जोरदार प्रस्तुति दी कि श्रोताओ को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। लापता कवि एवं संचालक भो भो बलमा बरामद नहीं हो सके। कार्यक्रम का संचालन एंकर अभय तिवारी ने किया। इन सभी के मंच पर पहुंचते ही समिति द्वारा पारंपरिक रीति से सब्जियों कि माला से माल्यार्पण और विशिष्ट टोपी पहना कर  स्वागत किया गया। जिसके बाद हास्य कवियों ने अपने काव्य पाठ के जरिए लोगों के मूर्खता की जांच की। कार्यक्रम आयोजक श्याम सुंदर डालमिया ने बताया कि प्रख्यात कवि रहे सूंड फैजाबादी द्वारा बुरा न मानो होली है के तर्ज पर इस सम्मेलन की शुरूआत की गई थी, तभी से होली पर्व के मौके पर वर्षों से यह आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला समिति द्वारा किया जाता रहा है। इस सम्मेलन में हर वर्ष मूरख-मूरख भाई-भाई शामिल होकर हंसी ठहाके का आनंद लेते हुए पुरानी परम्पराओं के जरिये समाज को जोड़ने का काम करते है। इस दौरान धर्मशाला समिति के अशोक खंडेलिया, संदीप सराफ, राजीव डालमिया एवं अनिल रूंगटा, भोलानाथ जालान, अजित रूंगटा, मनोज खेतान, विष्णु रूंगटा, अविनाश जालान आदि उपस्थित रहे।









  



close