Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बूढ़नपुर तहसील में किसान सभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नाली निर्माण से लेकर कर्जमाफी तक उठाई नौ मागे

  किसानों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, कृषि संकट, बिजली व्यवस्था और सरकारी भूमि संरक्षण जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की सवाददात...

 

किसानों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, कृषि संकट, बिजली व्यवस्था और सरकारी भूमि संरक्षण जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आज़मगढ़। बूढ़नपुर तहसील परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले किसानों ने संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, कृषि संकट, बिजली व्यवस्था और सरकारी भूमि संरक्षण जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के अनुसार, सुल्तानीपुर ग्राम पंचायत के मेहंदवारा गांव में लगभग 10 मीटर नाली अवरुद्ध है, जबकि शेष नाली बन चुकी है। किसानों ने मांग किया कि अवरुद्ध हिस्से में तत्काल नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलनिकासी की समस्या दूर हो सके। किसानों ने सरकार से कृषि ऋण माफ करने की भी मांग उठाई। साथ ही ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने तथा गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की गई है। बिजली व्यवस्था को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। ज्ञापन में बिजली बिल माफ करने, बिजली विभाग को सरकारी नियंत्रण में बनाए रखने तथा इसे निजी कंपनियों के हाथों में न सौंपने की मांग की गई। इसके अलावा स्मार्ट बिजली मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने विद्युत मीटर लगाने की बात भी कही गई है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि तहसील दिवस, थाना दिवस, समाधान दिवस और जनसुनवाई में दिए जाने वाले प्रार्थना-पत्रों पर अधिकारियों द्वारा समयबद्ध और प्रभावी सुनवाई की जाए। किसानों ने कहा कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करें। किसान सभा ने ब्लॉक, थाना, अस्पताल, बैंक, डाकखाना और बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही बंजर, जंगल, नवीन परती, पोखरी, खोर, श्मशान, मुर्दहाई और चकमार्ग जैसी सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें सुरक्षित कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। इसके अलावा किसानों ने खाद, बीज और सिंचाई के पानी की किल्लत दूर करने की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी अभयराज पांडेय ने बताया कि तहसील से संबंधित मामलो का निस्तारण 15 दिन के भीतर कराने का प्रयास किया जायेगा शेष मांगो को संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से इम्तियाज बेग, गुलाब मौर्य, रामनेत, जियालाल, वसीर सहित अनेक लोग शामिल रहे।









  



 

close