सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ । जिले के पवई थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित मां अपनी नाबालिग बेटी क...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित मां अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी और न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बेटी की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। घटना के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में है और बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन मामला दर्ज होने के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। महिला ने एसपी को बताया कि एक तरफ उनकी बेटी लापता है, वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष के लोग लगातार उन्हें डरा-धमका कर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं। मामले में न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुए पीड़िता मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और आरोपी पक्ष से उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






