Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

21 अप्रैल को लगेगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण शिविर

  सामाजिक संगठन लॉज फ्रेंडशिप आन तमसा अब गरीबों की आंख की रोशनी लौटाएगा : डा. भक्तवत्सल सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़  ।  समाज को गरीब त...

 

सामाजिक संगठन लॉज फ्रेंडशिप आन तमसा अब गरीबों की आंख की रोशनी लौटाएगा : डा. भक्तवत्सल

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ । समाज को गरीब तबके के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहा सामाजिक संगठन लॉज फ्रेंडशिप आन तमसा अब गरीबों की आंख की रोशनी लौटाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर के एक होटल में बैठक कर व्यापक रणनीति तैयार की। इस दौरान 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजेे तक ईशान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद आजमगढ़ में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया। कोआर्डिनेटर ख्यातिलब्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा. भक्तवत्सल व ईशान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद चयनित मरीजों का ऑपरेशन वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। चयनित मरीजों को उसी दिन बस के माध्यम से निःशुल्क वाराणसी ले जाने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में ऑपरेशन, उपचार एवं भोजन की पूरी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने बताया कि शिविर में विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मास्क तथा अगर पहले से कहीं उपचार करा रहे हैं तो दवा का पर्चा साथ लाना अनिवार्य होगा।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव संजय श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष अनिल गौर ने मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजो से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में शामिल होकर लाभ उठाएं।









  



  

close