सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष के लिए एकजुट...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष के लिए एकजुट शिक्षक संगठनों के बने मोर्चे - अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले भर के शिक्षकों ने मसाल जुलूस निकाला। यह मसाल जुलूस डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित गांधी तिराहे से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर से आए शिक्षकों ने सरकार से आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत देने की मांग की। इसके लिए प्रदेश भर के शिक्षक संगठनों ने मिलकर महासंघ का गठन किया है, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष और इस महासंघ के आजमगढ़ इकाई के मुख्य जिलासंयोजक सुशील कुमार ने कहा कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना न्यायोचित नहीं है।टीईटी की अनिवार्यता समाप्त होनी। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष और महासंघ के जिलासंयोजक डॉ० राम उजागिर शुक्ल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।आज हम सब ने मशाल जलाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है, जिससे टेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जा सके। टीएससीटी आजमगढ़ इकाई के जिलाअध्यक्ष और महासंघ के जिलासंयोजक दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि हम सब मिलकर मशाल से लेकर न्यायालय तक लड़ाई जारी रखेंगे,और शिक्षकों को इस काले कानून से मुक्ति दिलाकर दम लेंगे। अटेवा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष और महासंघ के जिला संयोजक सुभाष चन्द यादव ने बताया कि आज तो हमने मसाल जुलूस निकालकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम अगले महीने में लखनऊ में एक बड़ी रैली भी करेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजूट के प्रदेशीय मंत्री बिरजू सरोज तथा अटेवा के जिला उपाध्यक्ष सीपी यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासंघ के संरक्षक रामअवध यादव,सहसंयोजक मंडल के सदस्य क्रमशः विनय यादव,रामजन्म दुबे,बैजनाथ कन्नौजिया,मु०अहमद खां,रविशंकर यादव,जमुना प्रसाद दुबे,मनोज राय,अजय कुमार पाण्डेय,जनार्दन यादव ओंकार सिंह,,डॉ रामजी वर्मा,महासंघ के जिला महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी ममता चौबे,कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी उदय प्रताप राय सहित जिले भर के सैकड़ो शिक्षकों ने प्रतिभाग़ किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






